Monday 25 March 2024

चन्द्र ग्रह को अनुकूल कैसे करें।

मुख्य ग्रह चंद्र
 मुख्य ग्रह चंद्र को अनुकूल करने के लिए निम्नलिखित उपाय करें! 
  प्रतिदिन माता का आशीर्वाद लेना!
 शिव की भक्ति! सोमवार का व्रत!
 दान :सोमवार को सफेद वस्तु जैसे दही, चीनी, चावल, सफेद वस्त्र,1 जोड़ा जनेऊ, दक्षिणा के साथ दान करना! 
 शंख, वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, ,बैल, दही !
 मोती धारण करे !
 'ॐ सोम सोमाय नमः' का 108 बार जाप करना !
 बुजुर्गो का आशीर्वाद लें ,माता की सेवा करे,  घर के बुजुगों ,साधु और ब्राह्मणों का  आशीर्वाद लेना ! 
 रात में सिराहने के नीचे पानी रखकर सुबह उसे पौधों में डालना !  
 उत्तरी पश्चिमी कोना चंद्रमा का होता है, यहां पौधे लगाए जाएं !
 जल से होने वाले पेट संबंधित रोग का होना .  
 मातृप्रेम में कमी का होना!  
 खिरनी की जड़ को सफेद कपड़े में बांधकर पूर्णमाशी को सायंकाल गले में धारण करना !
 देर रात्रि तक नहीं जागना चाहिए!  
 चन्द्रमा की रोशनी  मैं सोना चाहिए!
 घर में दूषित जल का संग्रह नहीं होना चाहिए!
 वर्षा का पानी काँच की बोतल में भरकर रखे!
 पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करना चाहिए!
 सफेद सुगंधित पुष्प वाले पौधे घर में लगावे! 
 खिरनी की जड़ को सफेद डोरे में बांधकर पहनने से लाभ होता है!  
 हवन में पलाश की लकड़ी का समिधा की तरह उपयोग करना चाहिए!
 ’ऊं श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम:’’ का पाठ करे ! 
 माता, नानी, दादी, सास एवं इनके पद के समान वाली स्त्रियों को कष्ट नही देना चाहिए! 
 ऊँ सों सोमाय नमः मंत्र का जप करें! 
 ऊँ नमः शिवाय का जप करें!  
 चांदी का कड़ा या छल्ला पहनना चाहिए!   
 चंदन का तिलक लगाना चाहिए! 
 शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए !
 पलंग के नीचे चांदी के बर्तन में जल रखें या चांदी के आभूषण धारण करना चाहिए !  
 गन्ना, सफेद गुड़, शक्कर, दूध या दूध से बने पदार्थ या सफेद रंग की मिठाई का सेवन करना चाहिए ! 
 चमेली तथा रातरानी का परफ्यूम या इत्र का उपयोग करता चाहिए !
 क्क श्रां: श्रीं: श्रौं: सः चंद्रमसे नमः का जप करें! 
 चांदी के गिलास में जल पिएं! 
 शिव जी की उपासना करें..........

दान के द्वारा सुख समृद्धि की प्राप्ति



दान को धर्म का एक महत्त्वपूर्ण अंग माना जाता है। इसके मूल में यह धारणा है कि दान में दिया गया पदार्थ कई गुना होकर दानकर्ता को प्राप्त होता है। अलग-अलग कामनाओं की पूर्ति और ग्रह दशा को अनुकूल बनाने के लिए विभिन्न पदार्थों तथा सुनिश्चित देश काल में दान का विधान शास्त्रों में किया गया है। ऐसा दान सुखकर होता है। जब करुणा और दया की भावना से प्रेरित होकर दान किया जाता है तो वह मन को शुद्ध करता है। ऐसा होने पर कामनाओं की पूर्ति तथा सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की प्राप्ति होती है।

•चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में मध्याह्न व्यापिनी चतुर्थी को मोतीचूर के लड्डुओं का दान किसी ब्राह्मण को करने से विघ्नों का नाश होता है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

• किसी भी मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को प्रातः काल स्नानादि से निवृत्त होकर श्वेत वस्त्र धारण करके श्वेत वस्त्र का दान किसी ब्राह्मण को करें। साथ ही कुछ रुपए तथा मिष्ठान भी दें। सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

• कार्तिक मास की अष्टमी को चावलों से भरी हांडी तथा एक साड़ी ब्लाउज पर पांच रुपए रखकर किसी सुहागिन ब्राह्मणी को दान करने से घर में क्लेश नहीं होता तथा खुशहाली बनी रहती है।

• फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी को प्रातः काल स्नानादि से निवृत्त होकर चावल, जौं और तिलों का दान करने से संतान लाभ होता है और अन्य मनोकामनाओं की भी पूर्ति होती है।

• ज्येष्ठ मास की एकादशी को प्रातः काल नमो ॐ भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करते हुए स्वर्ण, गौ, छत्र, वस्त्र एवं फल का दान करें। दीर्घायु तथा मोक्ष की प्राप्ति होगी।

• मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष के प्रत्येक रविवार को कुत्तों को शाकाहारी भोजन देने से सभी प्रकार का भौतिक सुख तथा ऐश्वर्य प्राप्त होता है।

• पौष मास के कृष्ण पक्ष के किसी भी रविवार को भगवान अच्युत को पूरा आरती तथा भोग के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराने और सामर्थ्य के अनुसार दान देने से सभी कार्यों में सफलता मिलने लगती है।

• चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को जी, गेहूं और मूंग का दान करें। विपत्तियों का निवारण हो जाएगा।

• कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी को गाय के दूध से बनी वस्तुएं फल तथा गेहूं के आटे की रोटी का दन किसी को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

• चैत्र मास के शुक्ल पक्षको चतुर्थी को प्रातःकाल कन्या स्नानादि करने के बाद भगवान कृष्ण को पूजा आरती करके उनसे उत्तम वर की प्राप्ति की याचना करें। फिर में प्रयुक्त सामग्री तथा कुछ मिष्ठान किसी सुहागिन स्त्री को दान कर दें। जनम वर की प्राप्ति अवश्य होगी।

• किसी भी मास की अष्टमी को आरंभ करके प्रत्येक मास की अष्टमी को ब्राह्मण एवं ब्रह्मगियों को भोजन कराकर कोई और कुछ धन का दान करने से समस्त रोगों का निवारण हो जाता है।

• ज्येष्ठ मास की एकादशी को मौसमी फल, खिचड़ी एवं धन का दान करें। हत्या परनिंदा भूतयोनि जैसे निकृष्ट कर्मों से छुटकारा मिल जाएगा।

• भद्रपद मास की चतुर्थी की ब्राह्मणियों को भोजन करवाकर अन्न वस्त्र आदि का दान देने से धन-धान्य की वृद्धि होती है तथा व्यापार एवं नौकरी में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

• रामनवमी के दिन किसी प्राचीन मंदिर में जाकर श्री राम-सीता को वस्त्र दान करें। व्यापार में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

● किसी भी दिन प्रात:काल 11 अभिमंत्रित गोमती चक्रों पर 11-11 रुपए रखकर 11 ब्राह्मणों को दान करने से धन हानि दूर होकर आर्थिक लाभ होने लगता है।

• यदि मंगली होने के कारण कन्या के विवाह में बाधा आ यहाँ हो तो वह मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर मुंगे की माला का दान करे। जल्दी हीं विवाह हो जाएगा।

• अभिमंत्रित गोरोचन को तांबे या चांदी के कवच में भरकर कंठ में धारण करने से दुर्भाग्य नष्ट होता है।